कलमवीर, डेस्क। अगर आप 50 मेगापिक्सल कैमरा और दमदार बैटरी वाला मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Realme GT 7T पर मिल रहा यह डिस्काउंट आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। बीते साल लॉन्च हुआ Realme का यह फोन अब ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भारी कीमत कटौती के साथ उपलब्ध है।
Realme GT 7T का 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट फिलहाल Flipkart पर 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने मई में इस फोन को 41,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। इस तरह फोन सीधे 8,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा, जिसमें पुराना या मौजूदा फोन देने पर कीमत में और कटौती हो सकती है। हालांकि एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
फीचर्स की बात करें तो Realme GT 7T में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 मैक्स चिपसेट दिया गया है और हीटिंग कंट्रोल के लिए 7,700 स्क्वायर मिलीमीटर का सिंगल-यूनिट वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।
