चलती कार बनी आग का गोला! खमरिया पेट्रोल पंप के पास इंजन में भड़की आग, कूदकर युवकों ने बचाई जान

Srajan Shukla
Srajan Shukla 8 Views
1 Min Read

 

 

कलमवीर जबलपुर, 08 सितंबर 2026। खमरिया क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वेस्ट लैंड पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर चल रही एक कार के इंजन में अचानक आग लग गई। कार के इंजन से धुआं निकलते ही उसमें सवार युवकों ने तत्काल कार रोककर बाहर छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के इंजन वाले हिस्से से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही कार सवार युवक सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

 

पेट्रोल पंप के समीप कार में आग लगने की घटना के कारण मौके पर कुछ समय के लिए तनाव और दहशत का माहौल बना रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सतर्कता बरती और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।

 

प्रारंभिक तौर पर कार में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी अथवा शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

समय रहते कार सवारों के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Share This Article