Srajan shukla-उप निरीक्षक से पदोन्नत निरीक्षकों की पदस्थापना, 82 निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी,जबलपुर के तीन निरीक्षकों का भी तबादला, चंद्रकांत झा सागर, राहुल बघेल एसटीएफ भोपाल और सतीश कुमार झारिया अअवि मुख्यालय भोपाल भेजे गए

Srajan Shukla
Srajan Shukla 21 Views
2 Min Read

सृजन शुक्ला ,जबलपुर। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद प्रदेशभर के 82 निरीक्षकों की पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश में निरीक्षकों को प्रशासनिक आधार पर वर्तमान पदस्थापना से हटाकर विभिन्न जिलों, प्रशिक्षण संस्थानों और पुलिस की अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जबलपुर के तीन निरीक्षक भी सूची में

जारी सूची में जबलपुर जिले में वर्तमान पदस्थापना वाले तीन निरीक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है। इनमें चंद्रकांत झा, राहुल बघेल और सतीश कुमार झारिया शामिल हैं।

चंद्रकांत झा को जिला जबलपुर से स्थानांतरित कर जेएनपी सागर पदस्थ किया गया है। वहीं राहुल बघेल को जिला जबलपुर से एसटीएफ मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। इसी तरह सतीश कुमार झारिया को जिला जबलपुर से स्थानांतरित कर अअवि पु मु भोपाल में पदस्थ किया गया है।

प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पदस्थापन

पांच पृष्ठों में जारी सूची में कुल 82 निरीक्षकों के नाम के साथ उनकी वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना का उल्लेख किया गया है। अधिकारियों को पीटीएस, पीटीसी, नारकोटिक्स विंग, एसटीएफ मुख्यालय, राज्य साइबर मुख्यालय सहित विभिन्न पुलिस इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

सूची के अनुसार कई निरीक्षकों को प्रशिक्षण संस्थानों और विशेष पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आदेश के अंत में संबंधित अधिकारियों को समयावधि में कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जबलपुर के तीन निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना से स्थानीय पुलिस महकमे में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश में प्रदेशभर के निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए पुलिस प्रशासन में पदस्थापना स्तर पर बदलाव किया गया है।

Share This Article