IRCTC का तोहफा: 11 दिन में 5 ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश और एलोरा की यात्रा, ₹20,250 से शुरू पैकेज

Kalamveer News Network
2 Min Read

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 11 जुलाई को रीवा से रवाना, रहना-खाना-घूमना सब शामिल | स्लीपर से 2AC तक विकल्प

कलमवीर, डेस्क। सावन से पहले श्रद्धालुओं के लिए IRCTC बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए अब सिर्फ 11 दिन में देश के 5 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ द्वारकाधीश मंदिर और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट एलोरा गुफाओं के दर्शन किए जा सकेंगे। पैकेज में ट्रेन यात्रा, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट और बीमा शामिल है।

कब शुरू होगी यात्रा, कहां से चढ़ सकेंगे?

ये स्पेशल टूर 11 जुलाई 2026 को रीवा से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 को समाप्त होगा।

बोर्डिंग पॉइंट: रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर और उज्जैन।

वापसी में उतरने की सुविधा: खंडवा, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना और रीवा।

कहां-कहां के होंगे दर्शन?

यात्रा का रूट इस तरह रहेगा:

  1. द्वारका: 13 जुलाई को द्वारकाधीश मंदिर दर्शन
  2. बेट द्वारका: अगले दिन नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग
  3. सोमनाथ: प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
  4. पुणे: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
  5. नासिक: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
  6. छत्रपति संभाजीनगर: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और एलोरा गुफाएं

कितना खर्च आएगा?

IRCTC ने तीन श्रेणियों में किराया तय किया है:

  • स्लीपर क्लास: ₹20,250 प्रति व्यक्ति
  • 3AC: ₹33,250 प्रति व्यक्ति
  • 2AC: ₹44,000 प्रति व्यक्ति

पैकेज में क्या मिलेगा फ्री?

  1. कन्फर्म ट्रेन टिकट + होटल स्टे
  2. रोजाना चाय-कॉफी, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर
  3. प्रतिदिन 1 लीटर रेलनीर पानी
  4. सभी जगह घूमने के लिए AC बसें
  5. ट्रैवल इंश्योरेंस, टूर एस्कॉर्ट और सुरक्षा गार्ड

ये चीजें खुद करनी होंगी पे

मॉन्यूमेंट एंट्री फीस, VIP दर्शन टिकट, कैमरा चार्ज, कुली, डोली, हेलीकॉप्टर, दवाइयां, लॉन्ड्री और निजी खर्च यात्री को अलग से देना होगा।

IRCTC अधिकारियों के मुताबिक ये पैकेज उन लोगों के लिए है जो कम समय में ज्यादा तीर्थस्थल कवर करना चाहते हैं और प्लानिंग की टेंशन नहीं लेना चाहते।

Share This Article