सब-हेडिंग: नॉर्मल पासपोर्ट ₹2500, तत्काल ₹5000, 60-पेज वाले के लिए देने होंगे ₹6000 तक
कलमवीर, डेस्क। विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। सरकार ने 14 साल बाद पासपोर्ट की फीस में बड़ा इजाफा कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत नया फीस स्ट्रक्चर जारी किया है जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगा।
आखिरी बार 2012 में पासपोर्ट फीस बढ़ाई गई थी। मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट मुख्य रूप से यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का प्रमाण नहीं।
क्या हैं नई दरें? 18+ उम्र के लिए
36-पेज पासपोर्ट:
- नया/रिन्यूअल: नॉर्मल स्कीम – ₹1500 से बढ़कर ₹2500
- तत्काल: ₹3500 से बढ़कर ₹5000
60-पेज पासपोर्ट:
- नया/रिन्यूअल: नॉर्मल स्कीम – ₹2000 से बढ़कर ₹3500
- तत्काल: ₹4000 से बढ़कर ₹6000
खो गया या डैमेज हो गया पासपोर्ट? अब और महंगा
पासपोर्ट खोने या खराब होने पर अब पहले से दोगुना तक चार्ज लगेगा।
36-पेज पासपोर्ट बदलवाना:
- नॉर्मल: ₹5000
- तत्काल: ₹7500
60-पेज पासपोर्ट बदलवाना:
- नॉर्मल: ₹6000
- तत्काल: ₹8500
नाबालिगों के लिए भी बढ़ा चार्ज
18 साल से कम उम्र के आवेदकों के लिए 36-पेज पासपोर्ट की फीस नॉर्मल में ₹1750 और तत्काल में ₹4250 होगी। वहीं खोया/डैमेज पासपोर्ट बदलवाने पर नॉर्मल कैटेगरी में ₹4250 और तत्काल में ₹6750 देने होंगे।
विदेश मंत्रालय के 20 जून के नोटिफिकेशन के मुताबिक पासपोर्ट एक्ट, 1967 की धारा 24 के तहत ये बदलाव किए गए हैं। नई फीस 1 जुलाई या उसके बाद जमा होने वाले सभी आवेदनों पर लागू होगी।
