महंगे होटल-भीड़ से छुट्टी! फैमिली के साथ कम बजट में घूमिए ये 5 हिल स्टेशन, मिलेगी जन्नत जैसी फील

Kalamveer News Network
3 Min Read

मसूरी-शिमला नहीं, जिभी से हाफलोंग तक ये जगहें हैं सस्ती और सुकूनभरी, ऑफ-सीजन में प्लान करें ट्रिप, लोकल फूड और होमस्टे से बचेगा खर्चा

कलमवीर, डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पहाड़ों की ठंडी वादियां लोगों को अपनी ओर खींचने लगती हैं। अक्सर परिवार के साथ ट्रिप प्लान करते समय लोग मसूरी, नैनीताल, शिमला या मनाली का रुख करते हैं, लेकिन महंगे होटल, भीड़-भाड़ और बढ़ते खर्च की वजह से कई बार प्लान कैंसल करना पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप फैमिली के साथ कम बजट में यादगार ट्रिप चाहती हैं तो देश के ये पांच हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश का छोटा सा गांव जिभी अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां हरियाली, झरने और लकड़ी के बने घर एक अलग ही सुकून देते हैं। फैमिली के साथ यहां आकर आप भीड़ से दूर शांति का अनुभव कर सकती हैं। खास बात यह है कि जिभी में बजट में अच्छे होमस्टे और होटल आसानी से मिल जाते हैं।

पार्वती वैली में बसा कसोल भी बजट ट्रिप के लिए शानदार विकल्प है। यहां का सुहावना मौसम और खूबसूरत नजारे सारी थकान मिटा देते हैं। कसोल में आप ट्रेकिंग का मजा ले सकती हैं और यहां खाने-पीने के सस्ते और स्वादिष्ट ऑप्शन भी भरपूर मिलते हैं।

पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग चाय के बागानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह हिल स्टेशन फैमिली ट्रिप के लिए बेहद खास है। यहां की खूबसूरती में खो जाने का मन करता है। आप चाय की चुस्कियों के साथ बर्फीली वादियों का नजारा ले सकती हैं और बजट में ट्रिप पूरी कर सकती हैं।

उत्तराखंड में स्थित औली बर्फीले पहाड़ों को करीब से देखने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां के व्यू बेहद शानदार होते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि औली में रहने की सुविधा भी बजट में मिल जाती है। सर्दियों में यहां स्कीइंग का मजा भी लिया जा सकता है।

नॉर्थ ईस्ट इंडिया का हाफलोंग भी कम बजट वाले ट्रिप के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। व्हाइट एंड हिलॉक हिल स्टेशन के नाम से मशहूर हाफलोंग में पहाड़, झील और हरियाली का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यहां भीड़ कम होती है, इसलिए यह जगह फैमिली के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए परफेक्ट है।

ट्रिप को सस्ता बनाने के लिए कुछ टिप्स का ध्यान रखना जरूरी है। अपनी यात्रा ऑफ-सीजन में प्लान करें, इससे होटल और ट्रैवल का खर्चा काफी कम हो जाता है। होटल की बुकिंग पहले से कर लेना बेहतर रहता है। सामान पैक करते समय सिर्फ जरूरत की चीजें ही रखें। जिस जगह जा रही हैं वहां का लोकल फूड जरूर ट्राई करें, क्योंकि यह सस्ता होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होता है।

Share This Article