किसानों के सम्मान में कांग्रेस उतरेगी मैदान में, स्मार्ट मीटर के विरोध में कल पनागर विद्युत मंडल का होगा घेरावकिसानों के सम्मान में कांग्रेस उतरेगी मैदान में, स्मार्ट मीटर के विरोध में कल पनागर विद्युत मंडल का होगा घेराव

Srajan Shukla
Srajan Shukla 145 Views
1 Min Read

सृजन शुक्ला, जबलपुर।ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खेतों और घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर तथा कथित रूप से बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस सोमवार, 13 जुलाई को पनागर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी के नेतृत्व में किसान और स्थानीय नागरिक दोपहर 12 बजे पनागर थाने के पास एकत्रित होंगे, जहां से विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि किसानों और आम उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद हर माह अत्यधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप पटेल, आकाश प्रजापति, सुनील प्रजापति, बाबू खान, विमल जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र चक्रवर्ती, प्रमोद पटेल, मुकेश गोटियां, बेडीलाल कुशवाहा, रोहित यादव, तुलसीराम कुशवाहा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों और स्मार्ट मीटर से प्रभावित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।कांग्रेस का कहना है कि किसानों और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article