तेज रफ्तार कार का तांडव: जय प्रकाश नगर में 6 लोगों को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

Srajan Shukla
Srajan Shukla 325 Views
2 Min Read

सृजन शुक्ला, जबलपुर .शहर के अधारताल थाना क्षेत्र स्थित जय प्रकाश नगर में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हिट एंड रन हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से गिरफ्तार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से जय प्रकाश नगर क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान उसने सड़क पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल सड़क पर गिर पड़े और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल कार का पंजीयन क्रमांक MP 34 CA 0718 बताया जा रहा है। पुलिस वाहन के आधार पर चालक की तलाश में जुटी हुई है।वहां लगे हुए फल वाले , चाय वाले और मोबाइल की दुकान वाले को ठोकर मारी जिससे गंभीर रूप से घायल हुए है ।

Share This Article