सृजन शुक्ला ,जबलपुर। पुलिस विभाग में लंबे समय से सेवाएं दे रहे कंट्रोल रूम प्रभारी सतीश झारिया को पदोन्नति का लाभ मिला है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें औपचारिक रूप से तीसरा स्टार लगाकर निरीक्षक (टीआई) पद पर पदोन्नत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सतीश झारिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पुलिस विभाग की सेवा करने की अपेक्षा जताई।
पदोन्नति के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीआई सतीश झारिया को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। विभाग में उनकी पदोन्नति को लेकर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।
कंट्रोल रूम प्रभारी सतीश झारिया बने टीआई, पुलिस कप्तान ने लगाया तीसरा स्टार
