जबलपुर। अधिवक्ता संघ के चुनाव में सचिव पद के लिए हुए मतदान एवं मतगणना में असीम त्रिवेदी ने शानदार जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान शुरू से ही असीम त्रिवेदी बढ़त बनाए हुए थे और अंतिम दौर तक उनकी बढ़त कायम रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश सोनी को करीब 200 वोटों के अंतर से पराजित किया।
मतगणना के दौरान सामने आए आंकड़ों में असीम त्रिवेदी को 608 वोट, जबकि योगेश सोनी को 458 वोट प्राप्त हुए। इस तरह उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार असीम त्रिवेदी ने 150 वोटों की बढ़त के साथ जीत हासिल की।
असीम त्रिवेदी की जीत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए जीत का जश्न मनाया। सचिव पद पर जीत के बाद असीम त्रिवेदी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने की बात कही।
