सृजन शुक्ला ,जबलपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने एक बार फिर थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में गोसलपुर और मझौली थानों की कमान नई अधिकारियों को सौंपी गई है, वहीं कटंगी और पाटन थाना प्रभारियों की अदला-बदली की गई है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गोसलपुर और मझौली थाने की जिम्मेदारी भावना तिवारी और मंजू शर्मा को सौंपी गई है। वहीं कटंगी और पाटन थाना प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है। वहीं दूसरी तरफ मझौली गोसलपुर में कार्यरत थाना प्रभारी नेहरू खंडते एवं गाजीवती पुसाम को लाइन कर दिया गया
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा लगातार किए जा रहे प्रशासनिक फेरबदल को पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदम के तौर पर देखा जा रहा है। थाना प्रभारियों के बदलाव के बाद अब संबंधित अधिकारियों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती होगी। है
