दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा गया, आशुतोष तिवारी को टिकट !!

Srajan Shukla
Srajan Shukla 730 Views
1 Min Read

सृजन शुक्ला ,जबलपुर. मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दतिया सीट से आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22-दतिया विधानसभा सीट से आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। दतिया सीट से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की चर्चाएं लगातार चल रही थीं, लेकिन अंतिम सूची में पार्टी ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है। �

भाजपा के इस निर्णय को दतिया की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब उपचुनाव में भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी मैदान में होंगे, जबकि कांग्रेस पहले ही अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर चुकी है। आने वाले दिनों में दतिया का मुकाबला प्रदेश की सबसे चर्चित चुनावी लड़ाइयों में शामिल रहने की संभावना है। �

Share This Article