दतिया में चुनावी सभा के दौरान दिखा अनोखा नजारा,कांग्रेस की सभा में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, जीतू पटवारी ने सभा पर लगाया गले, फिर मांग लिए अपने लिए वोट,सभा साझा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Srajan Shukla
Srajan Shukla 252 Views
2 Min Read

सृजन शुक्ला, दतिया। मध्य प्रदेश की राजनीति में  उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब दतिया में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अचानक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी से कुछ देर के लिए सभा में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

सभा को संबोधित कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आशुतोष तिवारी को सभा पर आमंत्रित किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए गले लगाया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच मुस्कुराते हुए बातचीत हुई, जिसे सभा में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ सराहा।

माहौल उस समय और रोचक हो गया, जब आशुतोष तिवारी ने सभा से माइक संभालते हुए सभा में मौजूद लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर दी। उनके इस अंदाज पर सभा में मौजूद लोगों के बीच हंसी और तालियों का दौर शुरू हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे लोकतांत्रिक सौहार्द और स्वस्थ राजनीतिक संस्कृति का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे चुनावी रणनीति और राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं।

दतिया की चुनावी सरगर्मियों के बीच यह घटनाक्रम पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article