सृजन शुक्ला -कलमबीर न्यूज़ ब्रेकिंग- अभिनंदन रेस्टोरेंट संचालक के बेटे पर रानीताल में चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल ,दूसरे पक्ष को भी लगी चोट

Srajan Shukla
Srajan Shukla 217 Views
2 Min Read

सृजन शुक्ला, जबलपुर।शहर के रानीताल स्थित मदन महल थाना अंतर्गत कर्णावत पान दुकान के पास गुरुवार को एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल की पहचान तुषार परिया (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शहर के प्रसिद्ध अभिनंदन रेस्टोरेंट के संचालक का पुत्र बताया जा रहा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की वजह एक युवती को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवती के एक दोस्त ने तुषार को मिलने के लिए बुलाया था। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान आरोपी युवक ने तुषार पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक अन्य युवक को भी चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

Share This Article