सृजन शुक्ला ,जबलपुर। मदन महल रेलवे अंडरब्रिज के नीचे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वहाँ से गुजर रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धुएं के काले गुबार और लपटों
मौके पर मची अफरा-तफरी
अंडरब्रिज के संकरे रास्ते में कार में आग लगने के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। टनल (अंडरब्रिज) के भीतर से निकलती आग की लपटों और धुएं को देखकर राहगीरों में डर का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।
फायर ब्रिगेड और रेलवे प्रशासन की मुस्तैदी
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम दमकलकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय पुलिस भी स्थिति को संभालने के लिए घटनास्थल पर आ गए।
दमकलकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अंडरब्रिज के भीतर पानी की बौछारें डालनी शुरू कीं। कार संकरी जगह के अंदर फंसी होने के कारण शुरुआत में आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
ट्रैफिक रहा बाधित
इस हादसे के दौरान अंडरब्रिज के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहनों और ऑटो रिक्शा को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया। आग पूरी तरह बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही यातायात को दोबारा बहाल किया जा सका। कार में आग लगने के शुरुआती कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है
