सृजन शुक्ला- कलमवीर न्यूज़- गोहलपुर में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का मामला:  मोहम्मद हामिद हसन रायन सहित चार नामजद पर FIR दर्ज  

Srajan Shukla
Srajan Shukla 304 Views
2 Min Read

सृजन शुक्ला ,जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद हामिद हसन, रायन, यूसुफ मंसूरी और खलील सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 30 जून 2026 की रात करीब 12:00 से 12:30 बजे के बीच आरोपी उसके घर के पीछे पहुंचे और उसके पिता द्वारा बनाई जा रही टपरिया (झोपड़ी) को तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने टपरिया तोड़कर करीब ₹50 हजार का नुकसान पहुंचाया।

पीड़िता की शिकायत पर गोहलपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद मो. हामिद हसन  उम्र 43 वर्ष  पिता मोहम्मद रसीद हसन रायन निवासी म.नं. 630, संजीवनी हास्पिटल, खालिद अपार्टमेंट के पीछे, राम नगर गोहलपुर, यूसुफ मंसूरी, खलील तथा अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296(बी), 324(4), 351(3) और 3(5) के तहत FIR क्रमांक 526/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों की ओर से कार्रवाई की मांग भी उठी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article