आलोक मिश्रा ,चिंटू चौकसे सहित अन्य पर लॉर्ड गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज,मालवीय चौक पर कांग्रेस के प्रदर्शन केबाद पुलिस से झड़प के बाद देर रात FIR

Srajan Shukla
Srajan Shukla 467 Views
1 Min Read

सृजन शुक्ला ,जबलपुर। शहर के मालवीय चौक पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक के बाद झड़प हो गई थी। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं घटना के बाद लॉर्ड गंज थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए आलोक मिश्रा , ‘चिंटू चौकसे सहित अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस से झूमाझटकी और अन्य प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस ने अनावश्यक बल प्रयोग किया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है

Share This Article