सृजन शुक्ला ,जबलपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवपदस्थ सीएसपी अखिलेश गौर ने गुरुवार को कोतवाली संभाग का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान अधिकारी डीएसपी रितेश शिव से विधिवत चार्ज लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सीएसपी अखिलेश गौर ने कहा कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखना, आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
चार्ज हैंडओवर की औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीएसपी अखिलेश गौर का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
