सृजन शुक्ला, जबलपुर। जबलपुर की युवा छात्र नेत्री एवं एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। कांग्रेस संगठन द्वारा की गई इस नियुक्ति को पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व में भागीदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।नियुक्ति के बाद देवकी पटेल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि AICC ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, AICC सचिव जितेंद्र बघेल तथा AICC सचिव सुभाषिनी यादव द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी हैउन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समान अवसर और सभी वर्गों की भागीदारी की पक्षधर रही है। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने समावेशी राजनीति के अपने संकल्प को और मजबूत किया .देवकी पटेल ने कहा कि उन्हें मिली यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन, समाज और विशेष रूप से ओबीसी वर्ग की महिलाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा महिलाओं और ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी

