सृजन शुक्ला -कलम वीर न्यूज़–जबलपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमले के विरोध में एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, दोबारा घटना होने पर पेट्रोल पंप बंद करने की चेतावनी

Srajan Shukla
Srajan Shukla 217 Views
2 Min Read

सृजन शुक्ला ,जबलपुर। शहर के गौतम पेट्रोल पंप, भांतलैया (घमापुर) पर कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को जबलपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि 25 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे गौतम पेट्रोल पंप के मैनेजर और पंप अटेंडेंट पर साहिल सोनकर और लखी सोनकर ने चाकू से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आरोप है कि अगले दिन भी आरोपियों ने पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों को धमकाया, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

जबलपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस घटना पर गहरा आक्रोश और चिंता व्यक्त करते हुए एसपी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तो शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।उखरी

Share This Article