मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: टॉप-23 की दौड़ हुई रोचक, दिग्गज उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर,12 जुलाई तक की मतगणना के आधार पर जारी सूची में इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया शीर्ष पर, जबलपुर के कई अधिवक्ता भी मजबूत स्थिति में

Srajan Shukla
Srajan Shukla 250 Views
2 Min Read

सृजन शुक्ला, जबलपुर । मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद (बार काउंसिल) चुनाव के मतों की गिनती लगातार जारी है। 12 जुलाई तक हुई गणना के आधार पर जारी अनौपचारिक सूची में राकेश सिंह भदौरिया (इंदौर) सबसे अधिक 2060 वोट प्राप्त कर पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर आर.के. सिंह सैनी (जबलपुर) 1421 मतों के साथ तथा तीसरे स्थान पर विवेक सिंह (इंदौर) 1353 मतों के साथ मौजूद हैं।

जारी सूची के अनुसार टॉप-23 की दौड़ में इंदौर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जबलपुर के आर.के. सिंह सैनी, मनीष तिवारी, शैलेंद्र वर्मा, आशीष त्रिवेदी, नवीन शुक्ला, नित्यानंद मिश्रा और राशिद सुहैल सिद्दीकी भी शीर्ष-23 की सूची में शामिल हैं।

चुनाव परिणामों को लेकर अधिवक्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है। अंतिम मतगणना पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अधिवक्ता परिषद के लिए चुने जाने वाले 23 सदस्य कौन होंगे। फिलहाल जारी सूची को लेकर कानूनी जगत में चर्चाओं का दौर तेज है और सभी की नजर अंतिम परिणाम पर टिकी हुई है।

(नोट: यह सूची 12 जुलाई तक की मतगणना के आधार पर सामने आई स्थिति दर्शाती है। अंतिम परिणाम घोषित होने तक इसमें बदलाव संभव है।)

Share This Article