जबलपुर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव में मृगेंद्र सिंह ने बाजी मार ली है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृगेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परितोष त्रिवेदी को 58 मतों से पराजित किया है।
मतगणना के दौरान शुरुआत से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कई चरणों तक मतों का अंतर बेहद कम रहा, जिससे परिणाम को लेकर अधिवक्ताओं और दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी रही।
मतगणना के अंतिम दौर के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक मृगेंद्र सिंह ने 58 वोटों की बढ़त के साथ अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
मृगेंद्र सिंह की जीत की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। हाई कोर्ट परिसर में चुनाव परिणाम को लेकर दिनभर गहमागहमी बनी रही और अधिवक्ताओं की निगाहें मतगणना पर टिकी रहीं।
सृजन शुक्ला- कलम वीर -हाई कोर्ट बार चुनाव में मृगेंद्र सिंह ने मारी बाजी विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 58 वोटों से दर्ज की जीत, आधिकारिक घोषणा का इंतजार
