सृजन शुक्ला – कलमवीर न्यूज -आधी रात को लाइव आए पीएम मोदी,कहा -सरकार पेपर लीक माफिया पर और अधिक कड़ी चोट करने जा रही है..देखें वीडियो  

Srajan Shukla
Srajan Shukla 102 Views
2 Min Read

सृजन शुक्ला, जबलपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पेपर लीक माफिया पर और अधिक कड़ी चोट करने जा रही है। उन्होंने छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो में कहा कि पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में कई असरदार कदम उठाए गए हैं। दोषियों को पकड़ लिया गया है और वे जेल में हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह पक्का करना था कि छात्रों का साल बर्बाद न हो… सरकार ने पूरी ताकत लगा दी ताकि 22 लाख छात्र कम से कम समय में अपनी परीक्षा दे सकें। 19 जुलाई को नतीजे घोषित किए गए… मैंने आज विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया।आगे कहा कि विभागों ने देर रात मुझे प्रस्ताव सौंपा। इस प्रस्ताव पर, जिसमें फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा का प्रावधान है, आज कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट सहयोगियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा, और चूंकि सोमवार से संसद का दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है, इसलिए कोशिश की जाएगी कि उस बिल को जल्द से जल्द सदन में पास कराया जाए।

Share This Article