सृजन शुक्ला ,जबलपुर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रविवार को थाना मदनमहल क्षेत्र के चौकी बस स्टैंड स्थित नवभारत तिराहा पर जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली संभाग) अखिलेश गौर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वयं और अपने परिवार को नशे से दूर रखने तथा कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक शपथ ग्रहण कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जबलपुर की प्रसिद्ध ग्रीन नुक्कड़ समिति के कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से नशे की बुराइयों को मंचित किया। कलाकारों ने अपने जोशीले प्रदर्शन से उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया, जिसे नागरिकों ने खूब सराहा।
इस दौरान मदनमहल थाना पुलिस ने पोस्टर और बैनरों के माध्यम से नशामुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया तथा लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी।
इस अवसर पर ट्रैफिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक (ओमती संभाग) सोनू कुर्मी, थाना प्रभारी मदनमहल धीरज राज, थाना प्रभारी बेलबाग जितेंद्र पाटकार, चौकी प्रभारी बस स्टैंड जगन्नाथ यादव, उप निरीक्षक दीप्ति लिलहारे, सउनि शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक सुवेक पटेल, प्रधान आरक्षक रामलाल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण गोल्हानी, अभिषेक राजपूत, मनीष ठाकुर सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेकार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक, ऑटो चालक, दुकानदार, व्यापारी, यात्री, राहगीर और मीडिया प्रतिनिधियों सहित लगभग 500 लोग उपस्थित थे https://www.instagram.com/reel/Da-1lSjvG1Y/?igsh=bjdkNHJydTh0bzB6
