देर रात डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, बड़ा हादसा टला,शांति नगर काली मंदिर के सामने हुई घटना  

Srajan Shukla
Srajan Shukla 130 Views
1 Min Read

सृजन शुक्ला ,जबलपुर। शहर के शांति नगर स्थित काली मंदिर के सामने रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब एक भारी मालवाहक ट्रक mp20xc9711 अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर यातायात बेहद कम था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक का अगला हिस्सा डिवाइडर में फंस गया, जिसके चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

 

बताया जा रहा है कि यदि यह हादसा दिन के समय होता, तो सड़क पर अधिक यातायात होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही या वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article