जबलपुर में युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल, कारण स्पष्ट नहीं

Srajan Shukla
Srajan Shukla 88 Views
1 Min Read

जबलपुर। शहर में एक युवक द्वारा दूसरे युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को बेल्ट जैसी किसी वस्तु से लगातार पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।सूत्रों के अनुसार  जीरो डिग्री क्षेत्र में  होटल संचालक और स्पा मालिक के बीच का बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल न तो पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और न ही विवाद की वास्तविक वजह सामने आई है। वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की भी पुष्टि होना बाकी है।पुलिस की आधिकारिक जानकारी और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तब तक वायरल वीडियो और उससे जुड़ी जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई ..है..

Share This Article