बरगी के शालीवाड़ा में खूनी संघर्ष: दो पक्षों के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Srajan Shukla
Srajan Shukla 203 Views
1 Min Read

सृजन शुक्ला , कलमवीर। बरगी थाना क्षेत्र के शालीवाड़ा में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नीलेश दोहरे द्वारा बताया गया की मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान नामी यादव (30 वर्ष), पिता कौड़ीलाल यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान नामी यादव पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है

Share This Article