सृजन शुक्ला, जबलपुर ।पीएम मोदी ने देर रात पेपर लीक के खिलाफ सख्त एक्शन का दावा किया और कुछ देर बाद ही मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। वांगचुक के अनशन खत्म करने के दौरान जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह अस्पातल में ही मौजूद थे।एक ओर जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने लगभग रात 12 बजे एक वीडियो शेयर करते हुए वादा किया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और इसके लिए कैबिनेट में बड़ा फैसला भी किया जाएगा तो इसके कुछ ही मिनटों बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। NEET पेपर लीक के गुनहगारों के खिलाफ आंदोलन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम ने लगभग 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की। यह फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत के बाद सामने आया।
हिंसा न होने दें-अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा। इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह कदम कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। मैं जल्द ही एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप बहुत सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें।
किस वादे पर खत्म हुआ अनशन-सोनम वांगचुक ने एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह हॉस्पिटल में सोनम वांगचुक से मिलते दिख रहे हैं। बता दें कि सरकार और जंतर-मंतर पर लगभग एक महीने से आंदोलन कर रहे CJP समर्थकों के बीच कई मर्तबा बातचीत हुई, लेकिन बात नहीं बनी थी। हालांकि, माना जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन की दिशा में पहल के बाद वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने का निर्णय लिया।

प्लीज घर लौट जाओ’, सलमान खान की छात्रों से की थी भावुक अपील- यकीन है PM मोदी पेपर लीक करने वालों पर एक्शन लेंगे-सलमान खान ने हाल ही छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर दुख जताते हुए उनके जज्बे को सलाम किया था। अब उन्होंने एक और पोस्ट किया है, जिसमें सभी छात्रों से घर लौट जाने की अपील की है> साथ ही कहा है कि उन्हें पूरा यकीन है कि पीएम मोदी पेपर लीक करने वालों के खिलाफ एक्शन लेंगे। उन्होंने सोनम वांगचुक से भी अनशन खत्म करने की अपील की।
26 दिनों से थे भूख हड़ताल पर-उल्लेखनीय है कि सोनम वांगचुक ने 28 जून को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। उनका समर्थन उन छात्रों और युवाओं के आंदोलन को था जो अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलन के दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान 18 जुलाई (21वां दिन) लगातार उपवास के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों की सलाह और अदालत के निर्देशों के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई। वांगचुक ने अस्पताल ले जाने पर आपत्ति भी जताई थी
