पंकज चौधरी की कोर टीम में जातीय-क्षेत्रीय बैलेंस, महिलाओं को 30% से ज्यादा हिस्सेदारी, दिनेश प्रताप सिंह बने मुख्य प्रवक्ता
कलमवीर, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के सियासी रण के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई कोर टीम का एलान कर दिया है। नई टीम में जातीय समीकरण, क्षेत्रीय संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व पर खास फोकस किया गया है। पार्टी का साफ संदेश है- मिशन 2027 में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कैसी है नई टीम? जानिए पूरा गणित
पंकज चौधरी की इस टीम में कुल 73 बड़े पदाधिकारी शामिल हैं:
19 उपाध्यक्ष: अनुभव और युवा जोश का कॉम्बिनेशन
8 महामंत्री: संगठन को रफ्तार देने की जिम्मेदारी
46 प्रदेश मंत्री: बूथ लेवल तक संगठन मजबूत करने का टास्क
महिलाओं को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व
टीम में ‘आधी आबादी’ को खास तवज्जो दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल जैसे चेहरे शामिल किए गए हैं। महामंत्री पद पर गीता शाक्य और महिला मोर्चा की कमान सरोज कुशवाह को सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष और महामंत्री: किसे मिली क्या जिम्मेदारी?
प्रमुख उपाध्यक्ष: सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, रमेश सिंह, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, नीरज सिंह।
8 महामंत्री: गीता शाक्य, रामप्रताप सिंह चौहान, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी।
प्रदेश मंत्री: विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अंकुर शर्मा, अनिल यादव समेत 46 नेता।
6 क्षेत्रों के प्रभारी तय, मोर्चों पर भी नए चेहरे
BJP ने यूपी के सभी सियासी क्षेत्रों को साधने के लिए क्षेत्रीय प्रभारी भी घोषित किए:
पश्चिम: नबाब सिंह नागर
ब्रज: पूरन लाल लोधी
कानपुर: राम किशोर साहू
अवध: अवधेश द्विवेदी
काशी: अशोक चौरसिया
गोरखपुर: विनोद राय
मोर्चा अध्यक्ष: युवा मोर्चा- रोहित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा- प्रकाश पाल, किसान मोर्चा- देवेन्द्र सिंह, SC मोर्चा- अशोक रावत, ST मोर्चा- विद्याभूषण गोंड।
मीडिया टीम भी फाइनल
दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित और सोशल मीडिया संयोजक हिमांशुराज पंडित होंगे।
नई टीम से साफ है कि BJP ने 2027 के लिए सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनाया है। OBC, दलित, सवर्ण और महिलाओं के साथ-साथ हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देकर विपक्ष की घेराबंदी शुरू कर दी गई है।
