45 फीट गहरे नाले से मिला शव, मृतक के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले; परिजनों में दर्ज कराई थी शिकायत

developer
developer 32 Views
2 Min Read
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक अपराधी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हो चुकी है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नार्थ) थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव ई-ब्लॉक के जोहर के पास जंगल से बरामद किया गया है। ये युवक 16 फरवरी से गायब था।

वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही करणों का पता चलेगा। दक्षिण-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मृतक 28 वर्षीय नवीन अपने परिवार के साथ ई-195, कुसुमपुर पहाड़ी इलाके में रहता था। वह शराब पीने का आदी था और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

नवीन वसंत विहार थाने का घोषित अपराधी है। शुरूआती जांच में पता लगा है कि नवीन 16 फरवरी को अपने घर से निकला था और उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने 16 फरवरी की रात को वसंत विहार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 21 फरवरी को जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने देखा कि जंगल में बने सीवेज नाले में शव डूबा हुआ था। यह नाला लगभग 40-45 फीट गहरा था। पुलिस परिवार के सदस्यों तथा पड़ोसियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस फिलहाल बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्यवाही कर रही है।

Share This Article
error: This Content is protected !!