सिंगरौली जिले में नृत्यांगना से सामूहिक बलात्कार, छह गिरफ्तार

developer
developer 79 Views
1 Min Read

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक कार्यक्रम से घर लौट रही 22 वर्षीय नृत्यांगना का कथित तौर पर अपहरण करके उससे सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओपी) केके पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार तड़के जंगल में हुई इस घटना के लिए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता एक कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसे जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर एक जंगल में ले गए।

पांडे ने बताया कि आरोपियों ने महिला से बलात्कार किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। महिला मदद लेकरघर पहुंची और उसी रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एसडीओपी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पंकज शाह, सुंदरलाल शाह, राहुल शाह, राजू शाह, ओमप्रकाश शाह और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article