उफनते नाले में बही बोलेरो, चालक की मौत; तीन सवारों ने कूदकर बचाई जान

Srajan Shukla
Srajan Shukla 133 Views
1 Min Read

जबलपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शराब ठेकेदार की बोलेरो गाड़ी उफनते नाले को पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे के दौरान तीन लोगों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि चालक तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और काफी तलाश के बाद चालक का शव बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन शराब ठेकेदार का बताया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिसके चलते बोलेरो बहाव की चपेट में आ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article