पानी की मांग को लेकर किसानों ने हाइवे पर लगाया जामः रात 12 बजे समझौते और आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत

developer
developer 69 Views
1 Min Read

जिले के किसानों ने नर्मदा लिंक योजना से सिंचाई पानी की मांग करते हुए उज्जैन जावरा स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रशानिक अधिकारी और पुलिस की समझाइश के बाद रात 12 बजे तक पानी छोड़ने के आश्वासन के बाद सड़क से किसान हटे।

दरअसल उज्जैन जावरा स्टेट हाइवे पर ग्राम डाबला फंटा पर आसपास के दर्जनों गांवों के किसान नर्मदा लिंक पाइपलाइन से सिंचाई के लिए पानी की मांग कर रहे है। पिछले साल भी इस लाइन से लोगों को पानी दिया गया था परंतु इस साल पानी नहीं दिया जा रहा है। किसानों द्वारा आवेदन निवेदन की प्रक्रिया के बाद नाराज होकर आज सुबह यहां पर लंबा जाम लगा दिया। स्टेट हाइवे पर करीब 1 घंटे जाम लगाने के बाद अधिकारियों को खबर पहुंची और वे मौके पर पहुंचे। किसानों से बातचीत कर आज रात में पानी प्रदाय की बात पर समझौता करते हुए एसडीएम राजाराम करजारे द्वारा किसानों से समझौता किया और जाम को खुलवाया गया। किसानों का कहना है कि उन्हें समय पर अगर पानी नहीं मिलता है तो आगामी समय में और उग्र आंदोलन किया जाएगा। जानकारी किसान मनीष शर्मा और गोपी आंजना ने दी।

Share This Article